फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   No-confidence motion against BDC Chairman and Vice Chairman

Kullu News: बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Fri, 03 Jan 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 03 Jan 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
No-confidence motion against BDC Chairman and Vice Chairman
लाहौल घाटी की ठंडी फिजाओं में चढ़ा सियासी पारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनवरी के पहले सप्ताह में ठंडी फिजाओं के बीच लाहौल में सियासी पारा चढ़ गया है। बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है।

ऐसे में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। वर्तमान में बीडीसी अध्यक्ष सोनम टशी और उपाध्यक्ष राकेश कुमार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद खलबली मच गई है। लाहौल में बीडीसी के कुल 15 सदस्य हैं। कांग्रेस की ओर से जारी अविश्वास प्रस्ताव में आठ बीडीसी सदस्यों के इसमें हस्ताक्षर हैं। सूत्रों के अनुसार एक अन्य बीडीसी सदस्य का कांग्रेस को समर्थन मिल सकता है। लाहौल में भाजपा और विकास मंच में बिखराव का फायदा कांग्रेस उठा सकती है। कांग्रेस के पूर्व विधायक रवि ठाकुर के भाजपा में टिकट थामने के बाद पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा गुट के लोग असमंजस की स्थिति में हैं। बीडीसी के वर्तमान अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री मारकंडा के समय बने हैं। वहीं जिला पंचायत अधिकारी सचिन ने कहा कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 31 दिसंबर को प्राप्त हुआ। 10 जनवरी को जिला परिषद भवन केलांग में बैठक बुलाई गई है। इसके लिए नोटिस भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed