{"_id":"610973f88ebc3eb9fb3038a2","slug":"no-clue-of-seven-lives-lost-in-the-flood-kullu-news-sml3791596144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरओ के जेई सहित विनिता का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरओ के जेई सहित विनिता का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
कुल्लू। लोगों की जान के लिए आफत बन कर आई बाढ़ में लापता सात जिंदगियों का सात दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। लाहौल में बीआरओ के कनिष्ठ अभियंता समेत तीन कर्मचारी और गाजियाबाद की विनिता का भी पता नहीं चल पाया है। लापता लोगों की तलाश में बीआरओ, आईटीबीपी, पुलिस और होमगार्ड के जवान के संयुक्त दलों का खोजबीन अभियान लगातार जारी है। हफ्तेभर की निराशा के बावजूद लापता लोगों के परिजन अपनों की खोज खबर मिलने की आस लगाए बैठे हैं।
बता दें कि लाहौल के विभिन्न नालों में आई बाढ़ में बहे बीआरओ के तीन कर्मचारी अभी भी लापता हैं। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई को लाहौल के रंगबे नाले में आई बाढ़ में उदयपुर में तैनात बीआरओ के कनिष्ठ अभियंता राहुल कुमार लापता है। उनकी तलाश के लिए परिवार के सदस्य भी लाहौल पहुंचे हैं। बिहार निवासी लापता कनिष्ठ अभियंता की ने 2021 में ही सर्विस ज्वाइनिंग की थी। उधर, जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के ब्रह्मगंगा नाले में बादल फटने के बाद आई बाढ़ में बही गाजियाबाद निवासी विनिता समेत चारों लोगों का भी कोई पता नहीं लग पाया है। परिजनों के साथ पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीमें तलाशी अभियान में जुटी है। एडीसी कुल्लू शिवम प्रताप सिंह के अनुसार अभी तक किसी का भी पता नहीं लग पाया है। ब्रह्मगंगा नाले, पार्वती नदी और ब्यास नदी में लापता लोगों की तलाश जारी है।
0
तोजिंग नाला में मिले शरीर के दो अंग
कुल्लू। लाहौल के तोजिंग नाला में लापता बीआरओ के जेई समेत तीन कर्मचारियों की तलाश में सेना के दो खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। मंगलवार दोपहर बाद तोजिंग नाले में शरीर के दो अंग मिले हैं। लेकिन यह अंग किसके हैं, इसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि अभियान जारी है। सेना के खोजी कुत्तों के साथ बीआरओ, आईटीबीपी, पुलिस लापता लोगों की तलाश कर रही है। दो मानव शरीर के अंग मिले हैं। लेकिन वह किसके हैं, इसका पता नहीं लग पाया है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।