{"_id":"66659c9a609e18946e07056b","slug":"no-clue-found-of-theft-accused-kullu-news-c-89-1-klu1001-124394-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चोरी के आरोपियों का नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चोरी के आरोपियों का नहीं मिला सुराग
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर के मौहल में एक घर में 15 लाख के गहने और कीमती सामान पर हाथ साफ करने वाले शातिरों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं।
पुलिस शातिरों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने शातिरों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बनाई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। चोरी की घटना के बाद लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगाें के मुताबिक इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों को जल्द पकड़ा जाना चाहिए, अन्यथा शातिर किसी अप्रिय घटना को फिर से अंजाम देंगे।
शातिरों ने मौहल में एक घर में ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर अलमारी के लॉकर में रखे गहने और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए हैं। पीड़ित परिवार वृंदावन घूमने गया था। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि शातिरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। संवाद