{"_id":"65e3199dbc269b228a03b6d8","slug":"no-announcements-cm-should-get-the-payment-done-now-thakur-kullu-news-c-89-1-ssml1015-117974-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणाएं नहीं, अब भुगतान करवाएं सीएम : ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोषणाएं नहीं, अब भुगतान करवाएं सीएम : ठाकुर
Sat, 02 Mar 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
पेंशनर फेडरेशन ने भुंतर में बैठक कर वित्तीय लाभ देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मुख्यमंत्री ने मार्च से पेंशनरों को पेंशन एरियर, ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट का भुगतान करने की घोषणा की है, लेकिन अब घोषणाओं से काम नहीं चलेगा। सरकार वित्त विभाग से सभी भुगतान करवाने के निर्देश करवाए। यह बात शनिवार को हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने भुंतर में कही।
फेडरेशन की भुंतर खंड की शनिवार को मासिक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष आईडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में भारी बारिश के बीच पेंशनरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताया। पेंशनरों ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा करके पेंशनरों को ठगने का काम कर रहे हैं।
प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने कहा कि सरकार पेंशनरों की अनदेखी न करे, उन्हें उनके हक दिए जाएं। उपमुख्यमंत्री फेडरेशन की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ बैठक करें और परिवहन निगम के पेंशनरों की पेंशन का स्थायी समाधान निकालें। मुख्यमंत्री करुणामूलक नीति सात मार्च 2019 में संशोधन करवाए।
विज्ञापन
इसके अलावा जिला कुल्लू के मुख्य पुल भूतनाथ की मरम्मत के लिए बजट जारी किया जाए। उपायुक्त कुल्लू और आरटीओ कुल्लू से स्थानीय मुद्दों को हल करवाने की अपील की गई। इस दौरान लाहौल-स्पीति जिलाध्यक्ष देवी सिंह, प्रेमलता, सुखदेव आदि उपस्थित रहे। संवाद