फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Nine Panchayats with the help of one Patwar Circle

Kullu News: एक पटवार सर्किल के सहारे नौ पंचायतें

Sat, 18 Oct 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 18 Oct 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Nine Panchayats with the help of one Patwar Circle
खराहल घाटी के ग्रामीणों को राजस्व के काम निपटाने में आ रहीं दिक्कतें
विज्ञापन

20,000 की आबादी, लोगों को करना पड़ रहा है 25 किलोमीटर का सफर

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय के साथ सटी खराहल घाटी की नौ पंचायतों के हजारों ग्रामीणों के लिए महज एक पटवार सर्किल है। इस कारण ग्रामीणों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों को निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि 50 सालों पहले खराहल घाटी एक ही पंचायत थी और जनसंख्या भी कम थी। वर्तमान में घाटी में नौ पंचायतें हैं। आबादी भी करीब 20,000 हो चुकी है। ऐसे में एक ही पटवार सर्किल न्योली में ग्रामीणों को राजस्व के काम करने के लिए आना पड़ता है। कई पंचायतों के ग्रामीणों को तो 25 किलोमीटर दूरी तय कर पहुंचना पड़ रहा है। घाटी के ग्रामीणों का कहना है कि अधिक क्षेत्र होने के कारण राजस्व कार्यों को करने में विलंब होता है। ग्रामीणों की मांग है कि खराहल पटवार सर्किल के अलावा दो और पटवार सर्किल बनाए जाएं। तीन पटवार सर्किल बनने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्राम पंचायत सेऊगी के पूर्व प्रधान चुनी लाल शर्मा, प्रधान प्रभा शर्मा, उपप्रधान चुनी लाल नेगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि इतने बड़े क्षेत्र के लिए महज एक पटवार सर्किल होना न्याय संगत नहीं है। सरकार और प्रशासन से तमाम जनप्रतिनिधियों व घाटी के लोगों ने मांग की है कि खराहल क्षेत्र में तीन पटवार सर्किल बनाए जाएं। इससे ग्रामीणों के राजस्व संबंधी कार्य समय पर होंगे। कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने कहा कि इस मांग को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed