{"_id":"626d792a74a79f7b726806e3","slug":"night-stay-facility-will-be-available-in-trilokinath-temple-kullu-news-sml4073798132","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिलोकीनाथ मंदिर में मिलेगी रात्रि ठहराव की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिलोकीनाथ मंदिर में मिलेगी रात्रि ठहराव की सुविधा
विज्ञापन
त्रिलोकीनाथ मंदिर सराय भवन का निर्माण चल रहा है। -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति की लाहौल घाटी में भगवान त्रिलोकीनाथ के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की सुविधा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग त्रिलोकीनाथ में सराय भवन का निर्माण कर रहा है। यह बहुमंजिला भवन जुलाई में बनकर तैयार हो जाएगा। निर्माण पर विभाग करीब पौने दो करोड़ का बजट खर्च कर रहा है। बता दें कि इस भवन के निर्माण का कार्य साल 2013 में शुरू किया गया था, लेकिन यह पूरा नहीं हो सका था।
अब यह कुछ माह में ही बनकर पूरा हो जाएगा। इस बार विभाग और ठेकेदार ने भवन निर्माण का कार्य जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉक्टर रामलाल मारकंडा ने भी विभाग को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। गौर रहे कि लाहौल घाटी में अटल टनल रोहतांग बनने से पर्यटक व श्रद्धालु काफी संख्या में आने लगे हैं। श्रद्धालु और पर्यटक भगवान त्रिलोकीनाथ और मृकुला मंदिर के दर्शन किए बिना लाहौल का दीदार अधूरा समझते हैं। ऐसी सूरत में लाहौल घाटी में यात्रियों के ठहराव को सराय भवन का होना बहुत जरूरी है। उधर, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग चिनाब मंडल उदयपुर के सहायक अभियंता केडी कश्यप ने कहा कि त्रिलोकनाथ में बन रहे तीन मंजिला भवन पर पौने दो करोड़ का बजट खर्च होगा। उधर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉक्टर रामलाल मारकंडा ने कहा कि सराय भवन के निर्माण में धन की कोई कमी नहीं रखी है।
इस तरह होगा तीन मंजिला सराय
तीन मंजिला सराय भवन में पर्यटकों और श्रद्धालुओं को कई सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें 20 डोरमेट्री, 17 डबल बेड रूम, एक हाल शामिल है। भगवान त्रिलोकरनाथ का मंदिर देशभर में विख्यात है। रोहतांग टनल बनने के बाद यहां अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।