फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NHAI gave Rs 4 crore to PWD for repair of left bank

Kullu News: वामतट की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को एनएचएआई ने दिए चार करोड़ रुपये

Thu, 04 Sep 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Sep 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
NHAI gave Rs 4 crore to PWD for repair of left bank
कुल्लू-मनाली हाईवे तीन बंद होने से वामतट को रखा जाएगा सुचारू
विज्ञापन

एनएचएआई को हाईवे तीन को बहाल करने में लगेंगे कई महीने

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू-मनाली हाईवे को सुचारू होने में अभी कई महीनों का वक्त लगेगा। ऐसे में वामतट मार्ग पर कुल्लू-मनाली के बीच वाहनों की आवाजाही नियमित बनी रहे, इसके लिए एनएचएआई ने चार करोड़ रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग को दी है ताकि कुल्लू से मनाली तक किसी तरह की समस्या न आए।
कुल्लू से मनाली तक हाईवे तीन का बुरा हाल है। हाईवे 23 जगहों पर ब्यास की बाढ़ से तहस-नहस हुआ है। इसे तैयार करने में एनएचएआई को दो से तीन माह का समय लग सकता है। कुल्लू-रायसन-नग्गर-मनाली वामतट भी कई जगहों पर भूस्खलन से संवेदनशील बना हुआ है। यह बारिश के कारण बंद रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन और एनएचएआई के लिए कुल्लू से मनाली और लाहौल तक यातायात को बहाल रखना सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में एनएच के पास एक ही विकल्प है कि कुल्लू-मनाली हाईवे के बजाय कुल्लू-मनाली वामतट को तब तक बहाल रखा जाए, जब तक हाईवे बन कर तैयार नहीं हो जाता है।
विज्ञापन

मनाली के पर्यटन कारोबारियों की भी मांग है कि कुल्लू से मनाली वामतट मार्ग को भी डबललेन कर राइट बैंक सड़क का विकल्प बनाया जाए। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने कहा कि एनएचएआई ने कुल्लू-मनाली वाया नग्गर मार्ग को सुचारू रखने के लिए लोक निर्माण विभाग को चार करोड़ की राशि दी है। मौसम खुलने पर हाईवे तीन को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed