फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NH status, condition worse than connecting road

Kullu News: दर्जा एनएच का, हालत संपर्क सड़क से भी खराब

Sat, 14 Mar 2026 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 14 Mar 2026 05:47 AM IST
विज्ञापन
NH status, condition worse than connecting road
बदहाल सड़कें---अभियान-3
विज्ञापन

कहीं सिंगल लेन तो कुछ स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हुआ हाईवे-305
पर्यटन सीजन को लेकर इनर और बाह्य सराज के कारोबारी चिंतित
2012 को बना है हाईवे-305, घाटी में साल दर साल बढ़ रहे सैलानी
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। राज्य मार्ग से औट-बंजार-सैंज सड़क को 2012 को हाईवे-305 को दर्जा मिल गया है लेकिन 14 साल से इसकी हालत संपर्क मार्ग की तरह है। ऐसे में आगामी पर्यटन सीजन को लेकर घाटी के पर्यटन कारोबारियों को चिंता सताने लगी है। पिछले साल भी हाईवे बदहाल होने से यहां पर्यटन सीजन में 10 से 12 घंटे तक जाम लगता रहा।
15 अप्रैल से पर्यटन सीजन गति पकड़ेगा और बंजार की तीर्थन, जिभी, सोझा, जलोड़ी दर्रा और रघुपुरगढ़ सहित बाह्य सराज की वादियों को निहारने के लिए लाखों सैलानी आते हैं। अपेक्षाकृत शांत वादियां होने से यहां बड़ी संख्या में वीआईपी लोग भी सैर सपाटे को आते हैं। लेकिन 97 किलोमीटर हाईवे-305 की हालत औट से लेकर बंजार, जिभी और जलोड़ी दर्रा तक बहुत ही खराब है। हालांकि हाईवे-305 डबललेन बनना प्रस्तावित है। मगर बंजार की तरफ से अभी तक डीपीआर नहीं बन पाई है। वहीं, 2025 को आई आपदा ने रही कसर हाईवे की पूरी कर दी। इसके जख्म अभी आठ माह बाद भी जगह-जगह देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारी उगत राम ठाकुर, किशोरी लाल, राजेंद्र प्रकाश, प्रताप सिंह, निंहाल भंडारी ने कहा कि पर्यटन सीजन से पहले हाईवे की मरम्मत करवाना जरूरी है। कहा कि कई जगह हाईवे सिंगल लेन तो कई जगहों पर गड्ढे पड़े हैं। जहां आम लोगों को सफर करना मुश्किल हो रहा है। कहा कि जलोड़ी दर्रा से लेकर औट टनल तक आपदा ने भी खूब तबाही मचाई है। पांच से छह जगहों पर हाईवे धंस गया और इसकी मरम्मत करना एक चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि एनएच ने भले ही हाईवे तीन माह बाद अस्थायी तौर पर बहाल कर दिया है, लेकिन स्थायी रूप से अभी हालत नहीं सुधरी है। अगर हाईवे के हालत नहीं सुधरी तो पर्यटन सीजन में जाम से लोग बेहाल होंगे। एनए-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि हाईवे की टारिंग के लिए टेंडर कर दिए हैं। अब काम शुरू हो जाएगा।
बाक्स
पर्यटन सीजन को देखते हुए हाईवे-305 की टारिंग करना सबसे जरूरी है। जो तंग प्वाइंट हैं उन्हें चौड़ा किया जाना चाहिए। औट-बंजार-सैंज हाईवे बाह्य सराज के लोगों के लिए महत्वूपर्ण सड़क मार्ग है। -किशोरी लाल ठाकुर

बाक्स
पांच से छह साल से बंजार व आउटर सराज में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। लेकिन हाईवे की खराब हालत से पर्यटकों को परेशानी हो रही है। 14 साल से एनएच बना है और सड़क अभी भी सिंगल लेन है, लेकिन इसकी कायाकल्प होना जरूरी है।
-राम लाल कारदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed