फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NH Authority started snow removal operation even at night

Kullu News: एनएच अथॉरिटी ने रात को भी छेड़ा बर्फ हटाने का अभियान

Wed, 26 Mar 2025 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 26 Mar 2025 07:24 AM IST
विज्ञापन
NH Authority started snow removal operation even at night
जलोड़ी दर्रा हाईवे-तीन से बर्फ हटाते हुए। संवाद।
--खबर का असर
विज्ञापन

एक माह से जलोड़ी दर्रा से नहीं चल रहीं निगम की दस से अधिक बसें
हाईवे खोलने में हो रही देरी से बाह्य सराज के लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज एनएच-305 को बस सेवा के लिए बहाल करने के लिए एनएच ने बर्फ हटाने का अभियान अब 24 घंटे शुरू कर दिया है। जनता के रोष को देखते हुए अमर उजाला ने 23 मार्च को सात दिन से बर्फ हटाने का काम बंद, दिक्कतें बरकरार शीर्षक के साथ खबर को प्रकाशित किया गया था। इस पर अब प्रशासन और एनएच अथॉरिटी ने संज्ञान लेते हुए बर्फ हटाओ अभियान फिर से शुरू कर दिया है।
एनएच अथॉरिटी की टीम जहां दिन के समय बर्फ हटा रही है, वहीं रात को भी बर्फ को हटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिन के समय जलोड़ी दर्रा में सैलानियों के साथ आम लोगों की अधिक आवाजाही रहने से एनएच को सड़क के बर्फ हटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अब एनएच ने दिन के साथ और रात को भी बर्फ हटाना शुरू दिया है। सोमवार को भी एनएच ने रात करीब 9:00 बजे तक बर्फ हटाओ अभियान को जारी रखा। वहीं मंगलवार को भी जेसीबी से भी बर्फ हटाकर बस के लिए हाईवे को खोला जा रहा है। हाईवे के बहाल होने में हो रही भारी देरी से बाह्य सराज की 69 पंचायतों के लोगों के साथ
विज्ञापन

अन्य क्षेत्रों के लोगों में भी रोष है। जगदीश ठाकुर, हीरा लाल, पीर सिंह कटोच, तेज राम, सुरेश कुमार व सीता राम ने कहा कि अप्रैल माह शुरू होने को है, लेकिन एनएच एक माह से हाईवे-305 को बहाल नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि लोग पैदल या फिर टैक्सियों में भारी किराया देकर सफर करने को मजबूर है। उन्होंने एनएच से हाईवे को जल्द खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
सोझा से आगे बड़ानाला से जलोड़ी दर्रा तक बर्फ हटाने का अभियान दोबारा शुरू कर दिया है। हाईवे को बसों के लिए खोला जा रहा है। मशीनरी से दिन के साथ रात को भी बर्फ को हटाया जा रहा है। लोगों को सुविधा मिले इसके लिए प्रयासरत है।
-केएल सुमन अधिशासी अभियंता एनएच

जलोड़ी दर्रा हाईवे-तीन से बर्फ हटाते हुए। संवाद।

जलोड़ी दर्रा हाईवे-तीन से बर्फ हटाते हुए। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed