फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ngt rules neglected in manali

जारी है एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन

Wed, 23 Mar 2016 10:14 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Wed, 23 Mar 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
ngt rules neglected in manali
मनाली में एनजीटी के आदेशों की हो रही अनदेखी - फोटो : अमर उजाला

विश्व पटल में विख्यात पर्यटन स्थल रोहतांग और साथ लगते अन्य पर्यटन स्थलों पर एनजीटी द्वारा विभिन्न व्यवसायिक पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा पर्यटन स्थलों पर गतिविधियों को अंजाम देने वाले कारोबारियों पर शिकंजा तो कसा जा रहा है, लेकिन यह कार्रवाई अधर में छोड़ी जाती नजर आ रही है। मनाली प्रशासन ने काफी संख्या में एनजीटी के आदेशों की अवहेलना करते हुए और बेरोकटोक व्यवसाय कर रहे स्नो स्कूटर सहित घोड़े वाले कारोबारियों को मौके पर दबोच लिया है, लेकिन अभी तक इन पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन


हालांकि मनाली एसडीएम ने पुलिस प्रशासन को एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखित पत्र भेजा था लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई है। लिहाजा, पुलिस प्रशासन एनजीटी के आदेशों पर गंभीरता नहीं ले रहा है। हालांकि तीन दिन पूर्व पुलिस ने अंजनी महादेव में एक व्यवसायी को स्नो स्कूटर चलाते हुए धरा था। सूत्र बताते हैं कि अभी भी कई पर्यटन स्थलों पर चोरी-छुपे एनजीटी के नियमों को ताक पर रख कर व्यवसायी कारोबार में मगन है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस प्रशासन एनजीटी के आदेशों का पालन कर रही है। तीन दिन पूर्व भी अंजनी महादेव में एक व्यक्ति को स्नो स्कूटर चलाते हुए पकड़ा है। पुलिस पर्यटन स्थलों पर विशेष नजर रखे हुए हैं। यदि कोई एनजीटी के नियमों की उल्लंघना करता है तो उसे बक्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed