{"_id":"68f5150683ccc0bb6403c084","slug":"new-temple-of-deity-adi-brahma-will-be-consecrated-kullu-news-c-89-1-ssml1015-159693-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवता आदि ब्रह्मा के नए मंदिर की होगी प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवता आदि ब्रह्मा के नए मंदिर की होगी प्रतिष्ठा
Sun, 19 Oct 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो नवंबर को निभाई जाएगी देव विधि व परंपराएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवता आदि ब्रह्मा के नए मंदिर की प्रतिष्ठा दो नवंबर को होगी। देव आदेश पर कारकूनों और हारियानों ने प्रतिष्ठा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कारदार उत्तम राम ने बताया कि देवता आदि ब्रह्मा का रोहलगी गांव में नया मंदिर बनाया गया है। इस मंदिर का काम पूरा कर दिया है। अब देवता ने हारियानों को प्रतिष्ठा के आदेश दे दिए हैं।
उन्होंने कहा कि देवता के नए मंदिर की प्रतिष्ठा का दिन दो नवंबर को निर्धारित किया गया है। एक नवंबर शाम को देवताओं का आगमन होगा। दो नवंबर को देव विधि और परंपरा के अनुसार प्रतिष्ठा की जाएगी और तीन नवंबर को भंडारे का आयोजन होगा। कारदार और हारियानों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि दोहरनाला से कावा सड़क की जल्द मरम्मत की जाए ताकि देव आगमन और हारियानों के साथ श्रद्धालुओं का सफर सुगम बन सके। इसके अलावा जल शक्ति विभाग से रोहलगी पेयजल योजना को सुचारू करने की अपील भी की गई। संवाद