{"_id":"68a755390ecdd3dc3c0c25d0","slug":"nepali-woman-trapped-in-the-middle-of-the-river-was-rescued-kullu-news-c-89-1-ssml1015-155160-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नदी के बीच फंसी नेपाली महिला को किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नदी के बीच फंसी नेपाली महिला को किया रेस्क्यू
Fri, 22 Aug 2025 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 22 Aug 2025 05:49 AM IST
विज्ञापन
मनाली। मनाली-लेह मार्ग पर बाहंग के समीप ब्यास नदी में गिरकर फंसी महिला को लगभग एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला की जान बचाई। महिला दौरा पड़ने के कारण अचानक नदी में गिर गई थी।
जानकारी के अनुसार मनाली के बाहंग इलाके में एक नेपाली मूल की महिला ब्यास नदी में गिर गई। महिला नदी के बीच में फंस गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि बचाई गई महिला का नाम पाल्मो है। उसके पति पेमा ने बताया कि पाल्मो मिर्गी की मरीज है। दोनों पति-पत्नी मनाली के बाहंग में रहते हैं और सीमा सड़क संगठन में कामगार हैं। पुलिस और दमकल विभाग की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बच गई। दमकल विभाग मनाली के उप प्रभारी सरनपत बिष्ट ने बताया कि महिला को ब्यास नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।