फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Neither the roads opened, nor took stock of the damage: Govind

न सड़कें खुली, न लिया नुकसान का जायजा : गोविंद

Wed, 26 Jul 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 26 Jul 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Neither the roads opened, nor took stock of the damage: Govind
मनाली/कुल्लू। प्राकृतिक आपदा से बस्तोरी पंचायत की जनता सड़क सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक अपने फलों और सब्जियों को पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बुधवार को भेखली, बस्तोरी, नथान, सरली खलाडा, धारापानी और लंबीझौड़ गांव में हुए नुकसान का जायजा लेने पर कही।
विज्ञापन

कहा कि इन क्षेत्रों में सरकार और प्रशासन ने अभी तक कोई भी गतिविधि शुरू नहीं की है। लोरन-सरली-खलाडा, नथान-बस्तोरी सड़क पूरी तरह से ठप पड़ी है। पंचायत के प्रतिनिधि और ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक से उनके निवास में भी मिले थे, बावजूद समाधान के रूप में उन्हें केवल आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 18 दिन बीत जाने के बावजूद स्थानीय विधायक इस पंचायत में हुए नुकसान का जायजा लेने भी नहीं पहुंचे। फौरी राहत के लिए भी ग्रामीण को कुल्लू मुख्यालय तक बुलाया गया और केवल चुनिंदा लोगों को ही यह राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल, पूर्व जिप सदस्य मंजरी नेगी, पंचायत प्रधान नारायण दत्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed