फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Neither the condition of the road has improved nor has the bus run for three months.

Kullu News: न सड़क की दशा सुधरी और न ही तीन महीने से दौड़ी बस

Fri, 26 Dec 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 26 Dec 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Neither the condition of the road has improved nor has the bus run for three months.
...ग्राउंड रिपोेर्टपतलीकूहल-हल्लाण-दो सड़क खस्ताहाल। -संवाद
हल्लाण-दो के हजारों ग्रामीण परेशान, टैक्सियों में दे रहे भारी-भरकम किराया
विज्ञापन

ट्रक और टिपर जैसे बड़े वाहन न चलने से ठप पड़े निर्माण कार्य
विद्यार्थियों के साथ नौकरीपेशा लोग भी झेल रहे हैं भारी दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हल्लाण-दो के हजारों ग्रामीण तीन माह से रोजमर्रा की यात्रा के लिए कठिन हालात का सामना कर रहे हैं। पतलीकूहल-हल्लाण सड़क खस्ताहाल होने के कारण परिवहन निगम की बस सेवा बंद है।
लोग टैक्सी के भारी-भरकम किराया देने पर मजबूर हैं। छोटे वाहन चलने के बावजूद बड़े वाहन न चलने से विद्यार्थियों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों की आवाजाही आफत बन गई है जबकि निर्माण कार्य भी अधर में लटके हैं। प्राकृतिक आपदा और भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण 14 किलोमीटर लंबी सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि, सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल है लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही न होने से ग्रामीणों को समस्याएं आ रही हैं।
विज्ञापन

बसों का संचालन न होने से विद्यार्थियों, मरीजों और नौकरी पेशा लोगों के लिए रोजाना का सफर आफत बन गया है। उन्हें मजबूरन टैक्सी का किराया देना पड़ रहा है। बड़े वाहनों ट्रक और टिपर की आवाजाही न होने से निर्माण कार्य भी अधर में लटक गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पतलीकूहल को हल्लाण-दो से जोड़ने वाली सड़क का मनाली के विधायक ने जायजा तक नहीं लिया है। यह सड़क उनकी गृह पंचायत कटराईं के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता केडी कश्यप ने कहा कि पतलीकूहल-हल्लाण-दो सड़क की मरम्मत का काम जारी है। सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है और ग्रामीणों की सुविधा के लिए डंगे लगाने और सड़क के विस्तार का काम जारी है। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है।
--
तीन माह से अधिक समय से पतलीकूहल-हल्लाण-दो सड़क पर बस सेवा बंद है। बस का संचालन न होने से विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को परेशान होना पड़ रहा है। कई किलोमीटर पैदल सफर या फिर टैक्सी का भारी-भरकम किराया देना पड़ता है। -नितिन, निवासी हल्लाण-दो

--
भारी बारिश, भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त पतलीकूहल-हल्लाण-दो सड़क पर न डंगे लगे हैं और न ही जिन स्थानों पर सड़क संकरी हुई है वहां इसका विस्तार हो पाया है। जगह-जगह सड़क संकरी होने से बस सेवा ठप है, जिससे ग्रामीणों को परेशान हो रही है। -राजेंद्र, निवासी, हल्लाण-दो
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed