{"_id":"e87a12fa494245ea519a35edd85bb63c","slug":"neha-first-chair-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में नेहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में नेहा अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 13 Nov 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में शुक्रवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य ललित शर्मा ने की। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हीरालाल कौशल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से उनकी शिक्षाओं बर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चाचा नेहरू को बच्चों से बहुुत लगाव था। बाल दिवस के मौके पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। बोरी रेस, तीन टांग दौड़, आलू चमच दौड़, सुई धागा दौड़, गुब्बारा फोड़ दौड़, रस्साकशी तथा कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बोरी रेस में छठी कक्षा के अंशुल पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
सुई धागा रेस में कृति और चांदनी प्रथम, जबकि महक और परिणिता दूसरे स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ में नेहा प्रथम, नितिका दूसरे और शिवालिका तीसरे स्थान पर रहीं। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम से पेश कर खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान स्कूल में भारी संख्या में छात्र तथा अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन