फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NDRF conducted a day-long search operation

Kullu News: एनडीआरएफ ने चलाया दिनभर सर्च ऑपरेशन

Wed, 19 Jul 2023 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
NDRF conducted a day-long search operation
कुल्लू के मनाली में ब्यास नदी में लापता लोगों के सर्च अ​​भियान में जुटे एनडीआरएफ और पुलिस।
मनाली (कुल्लू)। ब्यास की बाढ़ में लापता और मनालसु नाला में कूदने वाली महिला की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम मनाली पहुंच गई है। मनालसु नाला में कूदी महिला छिमे देवी सहित यह टीम बाढ़ में लापता लोगों की तलाश करेगी। टीम में कुल 12 जवान शामिल हैं। बुधवार को टीम ने मनालसु नाला के किनारे दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन

पहले दिन टीम को कोई सुराग नहीं मिला। एनडीआरएफ के साथ पुलिस की टीमें भी सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। ब्यास में आई बाढ़ में कई लोग बह गए हैं। मनाली में पुलिस विभाग ने बाढ़ के दौरान लापता हुए लोगों की खोज के लिए पुलिस आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इसके लिए अलग से टीम भी गठित की है।
विज्ञापन

डीएसपी स्वयं इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। थाना प्रभारी को टीम का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा रायसन से मनाली तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इसके लिए दो टीमें गठित की गई हैं। बुधवार को एनडीआरएफ की टीम मनाली पहुंची। पहले दिन टीम ने ओल्ड मनाली के पुल से लेकर ब्यास तक के दायरे में पूरा मनालसु नाला खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि पहले दिन मनालसु नाला में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम कूदने वाली महिला के साथ लापता लोगों की भी तलाश करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed