फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NCC cadets taught traffic rules

Kullu News: एनसीसी कैडेट्स ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Thu, 13 Mar 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 13 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets taught traffic rules
हेलमेट न पहनने वालों को इनाम स्वरूप दिए हेलमेट
विज्ञापन

वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश एक एयर स्क्वार्डन एनसीसी कुल्लू यूनिट के कैडेट्स ने यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट चलने वालों को हेलमेट देकर जागरूक किया। उन्हें हेलमेट देकर जीवन का मूल्य समझाया। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने की सलाह दी।
जिला के प्रवेश द्वार भुंतर के हाथीथान में कैडेट्स ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और उन्हें दूसरों को इस दिशा में प्रेरित करने के लिए जागरूक किया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हाथीथान में मनाली-किरतपुर हाइवे पर कैडेट्स ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन

कैडेट्स ने चालकों को वाहनों में सीट बेल्ट, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के प्रयोग, यातायात के नियमों में स्पीड लिमिट का अनुसरण और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के बारे में जानकारी दी। यूनिट के जूनियर वारेंट ऑफिसर रहमान ने बताया कि एनसीसी एयर विंग के दस कैडेट्स ने यातायात नियमों में पालन करवाने में सेवाएं दीं। साथ ही सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हेलमेट का आवंटन भी किया। इस दौरान जूनियर वारेंट ऑफिसर राकेश के साथ कैडेट अंशुल, कैडेट नितिन, कैडेट रोहित, कैडेट वंशिका, कैडेट प्रांशुल, कैडेट अथर्व आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed