{"_id":"68cee4cf6c66c74b380b943d","slug":"navratri-mothers-court-decorated-crowds-will-gather-at-hidimbas-door-kullu-news-c-89-1-klu1002-157473-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नवरात्र.... सजे मां के दरबार, हिडिंबा के दर उमड़ेगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नवरात्र.... सजे मां के दरबार, हिडिंबा के दर उमड़ेगी भीड़
Sat, 20 Sep 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
जिले के अन्य मंदिरों में भी जोर-शोर से चल रही हैं तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। सोमवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस साल भी नवरात्र पर मनाली के प्रमुख धार्मिक स्थल हिडिंबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। सुबह होते ही मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। ऐसे में सुबह से शाम तक लोग माता के दर्शन कर सकेंगे।
नवरात्र पर मंदिर में तीन दिवसीय महायज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा। अष्टमी को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद नवमी के दिन माता हिडिंबा कुल्लू में होने वाले दशहरा उत्सव के लिए रवाना होंगी। नवरात्र पर नौ दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। लोग मंदिर में आकर कन्या पूजन भी करेंगे। माता हिडिंबा के पुजारी एवं कारदार रमण शर्मा ने बताया कि नौ दिन मंदिर में श्रद्धालुओं कि भीड़ रहेगी। सुबह होते ही मंदिर के कपाट खुलेंगे।
जिले के अन्य मंदिरों में भी नवरात्र की तैयारियां चल रही हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के ठीक ऊपर भेखली की पहाड़ी पर विराजमान जगन्नाथी, पूईद माता, वैष्णो माता मंदिर रामशिला, शीतला माता मंदिर सरवरी में भी नवरात्र पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इन मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 22 सितंबर से नवरात्र पर्व मनाया जा रहा है। इस बार भी लोगों में नवरात्र को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उधर, बाजार में भी नवरात्र को लेकर रौनक दिखने लगी है। पूजा-अर्चना का समान बेचने वाली दुकानों में सजावट दिखाई दे रही है।
--