{"_id":"6957f7a755a9f940840689d6","slug":"navjot-sidhu-impressed-by-the-beauty-of-bhuntar-and-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1012-165643-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर और कुल्लू की सुंदरता के कायल हुए नवजोत सिद्धू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर और कुल्लू की सुंदरता के कायल हुए नवजोत सिद्धू
Fri, 02 Jan 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली की हसीन वादियों में सुकून के लम्हे बिताकर वापस लौटे
अपने अंदाज में की हवाई अड्डे की सुविधा, कुल्लू-मनाली की सुंदरता की तारीफ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजनेता एवं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी बेटी के साथ नए साल के जश्न मनाली में मनाया। उन्होंने ठंडी वादियों में घूमने का आनंद लिया। सैर-सपाटा करने के बाद सिद्दू लौट गए हैं।
भुंतर हवाई अड्डे से वापस जाते समय उन्होंने अपने ही अंदाज में हवाई अड्डे की सुविधा और कुल्लू-मनाली की सुंदरता की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह पहली बार कुल्लू-मनाली नहीं आ रहे हैं लेकिन पहले सड़क रास्ते से आठ से नौ घंटे का समय लगता था। रास्ते में तबीयत खराब होना और जगह-जगह रुकना होता था लेकिन अब अमृतसर से हवाई सेवा से मात्र 45 मिनट में कुल्लू पहुंच जाते हैं। उन्होंने हवाई अड्डे के अधिकारियों व कर्मचारियों की जमकर सराहना की है।
बता दें कि भुंतर एयरपोर्ट 2025 के यात्री संतुष्टि सर्वे में देश भर में संयुक्त रूप से बडोदरा के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की ओर से कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे (सीसीएस) 2025 करवाया गया। इसमें भुंतर एयरपोर्ट ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
सर्वे में यात्रियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाएं, स्टाफ का व्यवहार, टर्मिनल प्रबंधन और समग्र यात्रा अनुभव जैसे प्रमुख मानकों पर मूल्यांकन किया गया। इन सभी मापदंडों पर कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। भुंतर एयरपोर्ट में विमानपत्तन निदेशक, सिद्धार्थ कुमार कदम्ब ने कहा कि भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण एवं गैर-मेट्रो हवाई अड्डा होने के बावजूद यह संभव हो पाया है। उच्च स्तरीय स्वच्छता बनाए रखने, यात्रियों को त्वरित एवं सुगम सुविधा उपलब्ध कराने, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तथा सभी हितधारकों के प्रभावी समन्वय के चलते यह कामयाबी मिली।
--