फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   navaratr

मन की मुराद लेकर मां के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Sat, 01 Oct 2016 10:15 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sat, 01 Oct 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
navaratr
baglamukhi temple - फोटो : अमर उजाला

दुर्गा स्वरूप शक्ति माता के शारदीय नवरात्रों का शनिवार को आगाज हो गया। शारदीय नवरात्रों में जिला के विभिन्न देवी मंदिरों में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसी कड़ी में शनिवार को पहले नवरात्र के उपलक्ष्य में जिले के दुर्गा मंदिरों में पहले नवरात्र के दिन ही भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान माता के जयकारों से माहौल भक्ति मय हो गया। रामशिला स्थित वैष्णो देवी मंदिर, सरवरी में माता शीतला मंदिर, भेखली की भुवनेश्वरी जगन्नाथी, काईस की माता दशमी वारदा, न्योली रानी माता, पुईद के मदिर मां भुवनेश्वरी जगन्नाथी, देवी हिडिंबा मनाली, माता पार्वती चौंग, माता नैणा मणिकर्ण, माता गाड़ादुर्गा गुशैणी, माता बूढ़ी नागिन सरयोलसर सहित अन्य मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही दर्शन करने पहुंचे। पहले नवरात्र में माता शैलपुत्री की पूजा की गई। पंडित ओमप्रकाश के अनुसार शारदीय नवरात्र की प्रथम शक्ति शैलपुत्री है।

विज्ञापन


सती जन्म में राजा दक्ष प्रजापति की पुत्री थी। सती का ही दूसरा रूप पार्वती या शैलपुत्री है। शंकर भगवान से इनका विवाह हुआ। पहले नवरात्र पर शनिवार को महिलाएं और युवतियां उपवास रखकर अपने मन की मुराद लेकर मां के दरबार पहुंची। हिडिंबा मंदिर मनाली में दर्शन करने आई सविता शर्मा, कुमारी शिल्पा और रिया ने कहा कि हिंदू धर्म में नवरात्रों का खास महत्व है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रों के दौरान सच्चे मन से आराधना करने से मन की मुराद पूरी होती है। नवरात्रों के दौरान माता के दर्शनों का विशेष फल मिलता है। देवी-देवता कारदार संघ के सलाहकार झाबे राम ठाकुर ने कहा कि मां भुवनेश्वरी जगन्नाथी पुईद के मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए है। देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि शरद नवरात्र में जिला के दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं और भक्तों का आस्था मेला लगा रहेगा। तमाम मंदिरों में देव विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed