फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Naturally formed Shivalinga covered in pile of snow

Kullu News: बर्फ के ढेर में ढका प्राकृतिक तौर पर निर्मित शिवलिंग

Sun, 16 Mar 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 16 Mar 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Naturally formed Shivalinga covered in pile of snow
मनाली के अंजनी महादेव में पहाड़ी से गिरा ग्ले​​शियर।-संवाद
अंजनी महादेव में हिमस्खलन, जोरदार आवाज के साथ लग गया बर्फ का ढेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के अंजनी महादेव में हिमस्खलन हुआ। रविवार को प्राकृतिक तौर पर निर्मित शिवलिंग हिमस्खलन की चपेट में आ गया।
अंजनी महादेव में पर्यटन कारोबार से जुड़े प्रत्यक्षदर्शी एवं स्थानीय निवासी अनोख राम ठाकुर ने बताया कि रविवार दोपहर बाद लगभग 04:30 बजे हिमस्खलन हुआ है। उस दौरान वह अंजनी महादेव मंदिर से लगभग 150 मीटर की दूरी पर खड़े थे। एक जोरदार आवाज के साथ शिवलिंग के ऊपर हिमस्खलन हुआ और बर्फ का ढेर लगने से शिवलिंग ढक गया। मंदिर के पुजारी बाबा प्रकाश पुरी ने घटना की पुष्टि की है। उधर, स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए हैं। मंदिर कमेटी की सिफारिश पर बर्फबारी के समय और हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र होने के चलते मंदिर के पास बने शिवलिंग तक पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित थी। इसके चलते पर्यटकों को किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई और सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed