फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   National Championship will be held in Solanganala soon: Thakur

सोलंगनाला में जल्द होगी नेशनल चैंपियनशिप : ठाकुर

Wed, 14 Feb 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
National Championship will be held in Solanganala soon: Thakur
मनाली (कुल्लू)। साहसिक पर्यटन से जुड़े कारोबारियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन के साथ कारोबारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बात राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नो बोर्ड प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बुधवार को सोलंगनाला में उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साहसिक गतिविधियों से पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। शीतकालीन खेलों से जुड़ी सुविधाएं मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन को सोलंगनाला की स्की ढलान को विकसित करने के लिए व सुविधाएं जुटाने के लिए यथासंभव मदद की जाएगी। पर्यटन जिला के लोगों को लिए रोजगार मुख्य स्रोत है। ऐसे में बढ़ते सैलानियों की संख्या के साथ ट्रैफिक जाम गंभीर समस्या है। जिले के सभी पर्यटन स्थलों में पार्किंग निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विशेषकर मनाली के पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक जाम की समस्या पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्थायी ट्रैफिक प्लान बनाकर ट्रैफिक की समस्या को दूर किया जाएगा। बर्फबारी के बीच पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने स्कीइंग के सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने प्रदेश सरकार के सहयोग से जल्द ही सोलंगनाला में नेशनल चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इस दौरान बीआरओ योजक परियोजना के चीफ इंजीनियर कर्नल विकास गुलिया, एसडीएम मनाली रमन शर्मा, डीएसपी मनाली केडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed