{"_id":"572a23b64f1c1b12215cd029","slug":"nagar-panchyat-meeting-at-banjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं बंजार लोगों से वसूलेगी बकाया गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपं बंजार लोगों से वसूलेगी बकाया गृहकर
कुल्लू
Updated Wed, 04 May 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
हाउस टैक्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत बंजार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बुधवार को आयोजित नप बंजार की बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाईं। बैठक की अध्यक्षता नपं बंजार के अध्यक्ष कुंजलाल राणा ने की। इस दौरान सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाने, पार्किंग निर्माण और बहुउद्देशीय भवन के निर्माण हेतु शहरी विकास विभाग से धन उपलब्ध करवाने के बारे में मांग की गई। वहीं सभी वार्डों से गृह कर वसूली का मुद्दा भी बैठक में उठा। वर्तमान में नप बंजार के 291 बाशिंदों से ही गृह कर वसूला जाता है।
विज्ञापन
इनमें से भी बहुत सारे लोगों के पास गृहकर की राशि बकाया है। जिनसे सख्ती से राशि वसूली जाएगी। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि वार्ड नंबर दो, वार्ड नंबर सात, वार्ड नंबर पांच के शौचालयों का जीर्णोद्धार कर लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी। वहीं उपायुक्त से मांग की गई है कि पुराने बस अड्डे से लेकर मेला मैदान तक की सड़क को पक्का करने के लिए भेजे गए 5 लाख के प्राक्कलन की राशि को लाडा से शीघ्र स्वीकृति दिलवाई जाए जिससे समय रहते उपरोक्त सड़क का उचित रखरखाव हो सके।
विज्ञापन
सुलभ शौचालय निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक से 20 लाख की धन राशि जारी करने की मांग की गई। इसके अलावा वार्ड नंबर एक दाड़ूधार में एचआरटीसी के शौचालय से हो रहे रिसाव को शीघ्र रोकने के लिए आरएम कुल्लू से उचित कदम उठाने की मांग की गई है। इस दौरान तहसीलदार बंजार एवं सचिव नगर पंचायत बंजार रमन गरसंघी, मनोनीत पार्षद टीसी महंत, मनोहर लाल, मनमोहन शर्मा, नप बंजार के उपाध्यक्ष ज्ञान चंद सागर, पार्षद दिलू देवी, विवेक शर्मा, उर्मिला नेगी, प्रेमलता सांभर मौजूद रहे।
विज्ञापन