{"_id":"66b75eea5deb69517d01e485","slug":"mp-accused-of-ignoring-disaster-affected-people-kullu-news-c-89-1-ssml1015-128517-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सांसद पर आपदा प्रभावितों की अनदेखी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सांसद पर आपदा प्रभावितों की अनदेखी करने का आरोप
विज्ञापन
विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने पत्रकार वार्ता में एनएचएआई के कार्यों पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। सरेही नाला में बादल फटने से हुए नुकसान का सांसद कंगना रणौत ने जायजा लेना उचित नहीं समझा। घटना में चार परिवार बेघर हो गए लेकिन सांसद उनका दुख दर्द बांटने नहीं पहुंचीं। मनाली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि आपदा के बाद से सरकार और प्रशासन ने पीड़ितों की मदद की है। उनके लिए छत, राशन आदि की व्यवस्था की गई।
पिछले साल एनएचएआई ने हाईवे पर कामचलाउ कार्य किया। इससे सड़क बार-बार अवरुद्ध हो रही है। बीआरओ की तर्ज पर एनएचएआई को भी आरसीसी की दीवार लगाकर सड़क को सुरक्षित करना चाहिए। मनाली के लिए प्रदेश सरकार ने सौगात दी है। मनाली में लंबे समय से सर्दियों में वोल्टेज की दिक्कत रहती थी। 4.65 करोड़ खर्च करने के बाद प्रीणी में बने सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है।
इससे ऊझी घाटी के लोगों को भी वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। जगतसुख, शूरु, प्रीणी से पलचान इलाके तक इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ब्यास के तटीकरण की फाइल केंद्र को भेजी गई थी, जो वापस आ गई है। जो स्थान हमने चिह्नित किए थे, वहां पर कार्य किया जाएगा। इनमें बाहंग, आलू ग्राउंड, क्लाथ आदि इलाकों में बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जाएगा। इस दौरान बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पूर्ण चंद ठाकुर, सहायक अभियंता आदर्श गोयल, सुनील कालिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर, एमपी ठाकुर, धर्मपाल आदि मौजूद रहे। संवाद