फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Movement of small vehicles closed through Jalori Pass due to snowfall

Kullu News: बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा से छोटे वाहनों की आवाजाही बंद

Tue, 27 Feb 2024 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 27 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Movement of small vehicles closed through Jalori Pass due to snowfall
ताजा बर्फबारी से औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 यातायात के लिए बंद हो गया है। बर्फबारी से फंसी एक गाड़
कुल्लू। 28 दिनों से बसों के लिए बंद जलोड़ी दर्रा मंगलवार को अब छोटे वाहनों के लिए भी बंद हो गया है। सोमवार रात से रुक-रुक हो रही बर्फबारी से जिले की ऊंची चोटियों सफेद हो गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जलोड़ी दर्रा और सोझा में मंगलवार दोपहर तक बर्फबारी होती रही है। सोझा में 8 और जलोड़ी दर्रा में 15 सेंमी तक बर्फ पड़ी है। ऐसे में छोटे वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से बंद हो गई है। बर्फबारी के कारण सोझा से आगे जलोड़ी दर्रा तक कई वाहन फंसे गए हैं।
विज्ञापन

ताजा बर्फबारी से बाह्य सराज आनी-निरमंड की 69 पंचायतों के साथ रामपुर, किन्नौर, करसोग और कुमारसैन के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। छोटे वाहनों के लिए हाईवे के बंद होने से मंगलवार को सोझा से लेकर जलोड़ी दर्रा के बीच 50 से अधिक लोग पैदल आरपार हुए। मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 फरवरी से लेकर तीन मार्च तक येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण बाह्य सराज के लोगों की दुश्वारियां अभी कम नहीं होंगी। उधर, मौसम में आए बदलाव से जनजातीय जिला लाहौल से लेकर अटल टनल रोहतांग तक बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। मौसम में आए बदलाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सैलानियों और आम लोगों को बर्फ वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम विज्ञान केंद्र ने फिर से बर्फबारी होने की संभावना जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed