फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   mourning at Malana

सड़क हादसे के बाद मलाणा में मातम

Thu, 05 Nov 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 05 Nov 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
mourning at Malana

मंडी में दवाड़ा के पास हुए सड़क हादसे के बाद मलाणा में मातम छा गया है। दो बुजुर्ग महिलाओं की आंखें अपने जिगर के टुकड़ों के इंतजार में पथरा गई हैं। उनको अभी भी यह यकीन नहीं हो रहा है कि नदी में उनके लाडले बह चुके हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मलाणा में हर किसी की आंख नम हो गई है।

विज्ञापन


उधर, हादसे का शिकार हरि राम की पत्नी के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह बिलखती हुईं यही कह रही हैं कि उसने कभी सोचा भी न था कि उन्हें कभी यह दिन देखना पड़ेगा। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। चंडीगढ़ से कुल्लू आ रहे एक वाहन में मलाणा के छह लोग सवार थे, जो उफनती ब्यास में बह गए। हादसे के शिकार तीन परिवारों के लोग अपने लोगों को बार-बार पुकार रहे हैं। उनकी इस हालत को देखकर दूसरे गांववालों की आंखों से भी आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मलाणा का पूरा गांव शोक की लहर में डूब चुका है।
विज्ञापन


हादसे का शिकार चंदे राम की बूढ़ी माता का अपने बेटे के लिए रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के दूसरे परिवार के हादसे के शिकार बाप-बेटे नीलू राम और इंद्र के परिवार वाले भी सदमे मेें हैं। नीलू राम के छोटे-छोटे बच्चे अपने पिता के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के पुजारी सुरजनू ने कहा कि हादसे के बाद गांव शोक का माहौल है। पहली बार इतना बड़ा सदमा मलाणा के लोगों को लगा है। वहीं, मलाणा के बुधराम (कोकिया) ने कहा कि घटना का पता लगने के बाद पूरा गांव गम में डूब गया है। शुक्रवार को दाह संस्कार के बाद ही घरों में चूल्हा जल पाएगा। वहीं मलाणा गांव के भागीराम ने कहा कि परिवार के लोगों के विलाप संताप को देखकर हर किसी की आंखों से आंसू निकल रहे हैं। गांव के लोग परिवार के लोगों को ढांढस बंधा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed