{"_id":"674c9075a228185e2601f3f7","slug":"motorcycle-collides-with-parapet-tourist-from-maharashtra-dies-kullu-news-c-399-1-sml1003-229558-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पैरापिट से टकराई मोटरसाइकिल, महाराष्ट्र के सैलानी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पैरापिट से टकराई मोटरसाइकिल, महाराष्ट्र के सैलानी युवक की मौत
Sun, 01 Dec 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे पर रांगड़ी के समीप एक मोटरसाइकिल पैरापिट से टकरा गई। रविवार सुबह हुए इस हादसे महाराष्ट्र के एक पर्यटक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह रांगड़ी में सरस्वती स्कूल के समीप दीवित गरीश वदहवानी (21) पुत्र गिरीश वदहवानी निवासी कुकरेजा नगर जरीपटका नागपुर महाराष्ट्र मोटरसाइकिल चलाते समय पैरापिट से टकरा गया।
दुर्घटना में दीवित की मृत्यु हो गई है, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति कनिष जदवानी (20) पुत्र परभी जदवानी, नागपुर महाराष्ट्र को चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक मनाली घूमने आए थे। दोनों सिमसा में एक होटल में ठहरे थे। रविवार सुबह पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाने के बाद दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुल्लू की ओर जा रहे थे। अचानक उनके साथ यह हादसा पेश आया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
--