फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mother-in-law and younger daughter-in-law lost their lives in a road accident.

Kullu News: सड़क हादसे में सास और छोटी बहू ने गंवाई जान

Fri, 29 May 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and younger daughter-in-law lost their lives in a road accident.
कुल्लू। लगघाटी में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं ने जान गंवाई है, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है और क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

हादसे में सास कली देवी और छोटी बहू मैना देवी की मौत हो गई है जबकि बड़ी बहू प्रोमिला का उपचार चल रहा है। इस परिवार के अलावा एक ओर परिवार भी है, जिसके चार सदस्य इस हादसे की चपेट में आए हैं। इनमें तारा और उसके बेटे आयांश की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर स्थित एम्स रेफर किया गया है, जबकि दो सदस्यों सवित्रा और उसकी बेटी अंजू को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

ये सभी टाटा सूमो में ऊझी घाटी के शिरढ़ गांव में आयोजित काहिका मेले में जा रहे थे। मतदान करने के बाद ये सभी मेले के लिए खुशी-खुशी रवाना हुए, लेकिन घर से महज चार से पांच किलोमीटर का सफर करते ही टाटा सूमो खाई में जा गिरी और इनकी खुशियां एकाएक मातम में बदल गईं। जोखू नाला नामक स्थान पर हुए इस सड़क हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मृतक मैना देवी के पति देवी सिंह ने कहा कि उनके परिजन मेला देखने के लिए शिरढ़ जा रहे थे, लेकिन वे घर से कुल्लू तक नहीं पहुंच पाए। कहा कि हादसे ने परिवार की खुशियों को छीन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed