{"_id":"682f5967fd50503ef20ba0c6","slug":"mother-budhi-nagin-left-for-royal-bath-in-saroyalsar-lake-kullu-news-c-89-1-ssml1012-148119-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सरयोलसर झील में शाही स्नान के लिए रवाना हुईं माता बूढ़ी नागिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सरयोलसर झील में शाही स्नान के लिए रवाना हुईं माता बूढ़ी नागिन
Thu, 22 May 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 22 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों की थाप बालू गांव से निकली माता की रथयात्रा
मान्यता... शाही स्नान के बाद दैवीय शक्तियां करेंगी अर्जित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रघुपुर घाटी की देवी माता बूढ़ी नागिन सरयोलसर झील में शाही स्नान के लिए रवाना हो गई हैं। वीरवार सुबह करीब 11::00 बजे माता अपने देवालय बालू से रथ में सवार होकर निकलीं। माता के साथ उनके हारियान क्षेत्र बालू, बलेहड़, क्वाटन, घुहाटन, डोहाड़, लोट, पारला लोट और गनोचा गांव के देवलू भी भाग ले रहे हैं।
माता ने शाही स्नान करने की इच्छा जताई है। शाम करीब 5:00 बजे माता लाव-लश्कर के साथ सरयोलसर पहुंचीं। यहां स्थानीय कारोबारियों ने माता का भव्य स्वागत किया। माता देव विधिनुसार झील में शाही स्नान करेंगी और 23 मई को सुबह मंदिर के साथ लगती एक पहाड़ी पर दैवीय शक्तियों को अर्जित करेंगी। माता 2021 के बाद सरयोलसर का धार्मिक दौरा करेंगी। माता के सरयोलसर पहुंचने पर सैलानियों और श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। कारदार ध्यान सिंह, हीरा लाल, देवी सिंह और गंगा राम ने कहा कि माता का रथ बालू देवालय से करीब 20 किलोमीटर का पैदल सफर करने के बाद माता बूढ़ी नागिन की वास स्थली सरयोलसर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव के बाद शुक्रवार को माता दैवीय शक्तियां अर्जित करेंगी। दोपहर बाद माता अपने देवालय लौटेंगी।
--