फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   More than 20 people in Chachoga have vomiting and diarrhea, the number of children is higher

Kullu News: चचोगा में 20 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त, बच्चों की संख्या ज्यादा

Fri, 21 Mar 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 21 Mar 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
More than 20 people in Chachoga have vomiting and diarrhea, the number of children is higher
ऊझी घाटी की पंचायत में कुछ दिन से कई लोग आ चुके हैं उल्टी-दस्त की चपेट में
विज्ञापन

योजना का पानी दूषित होने की आशंका, स्वास्थ्य विभाग ने कही टीम भेजने की बात

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली की चचोगा पंचायत में उल्टी-दस्त का प्रकोप बढ़ गया है। गांव के लगभग 20 से
अधिक लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए हैं।
आशंका जताई जा रही है कि गांव वासियों में दूषित पानी पीने के कारण यह रोग फैला है। गांव के लिए पेयजल योजना नाले से बनाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि यह पानी पीने के कारण ग्रामीण बीमार हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गांव के लिए टीम भेजने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार चचोगा पंचायत में कई दिन से लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे है। इनमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी की सप्लाई ठीक नहीं है। नलों से आने वाले पानी में रेत और मिट्टी आ रही है।
विज्ञापन

चचोगा पंचायत की प्रधान दीक्षा देवी ने बताया कि करीब एक सप्ताह से गांव में लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आए हैं। पेट दर्द के साथ लोगों को उल्टी-दस्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में पेयजल की सप्लाई सही नहीं है। यहां अकसर लोगों के नलों में मटमैला पानी आता है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। मामले की गंभीरता को बढ़ता देख पंचायत प्रधान ने इसको लेकर जलशक्ति विभाग को भी अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीवाशु महाजन ने बताया कि कुछ दिन पहले ही पानी के सेंपल भरे गए हैं। शनिवार को गांव जाकर फिर से सेंपल भरे जाएंगे।
खंड स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. करण ने बताया कि गांव के लिए विभाग की टीम भेजी है, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। बावजूद इसके शनिवार को विभाग की टीम एक बार फिर टीम भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। विभाग की ओर से पानी के सैंपल भी लिए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed