फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   More than 15 countries will participate in the cultural parade: Sundar Singh

कल्चरल परेड में शामिल होंगे 15 से अधिक देश : सुंदर सिंह

Fri, 13 Sep 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
More than 15 countries will participate in the cultural parade: Sundar Singh
दिल्ली में राष्ट्रीय प्रेस के साथ कुल्लू दशहरा की जानकारी सांझा करते सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ।-
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए अब एक महीने से भी कम समय रह गया है। शुक्रवार को दिल्ली के हिमाचल सदन में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा 2024 के आयोजन को लेकर कर्टेन रेजर समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने कुल्लू जिले की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर कुल्लू दशहरा से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कुल्लू का दशहरा ऐतिहासिक है। इस बार भी इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

दशहरा उत्सव में इस बार भाग लेने वाले देशों की संख्या पिछले साल से अधिक रहने वाली है। इसके लिए पूरे प्रयास किए गए हैं। दशहरा में कल्चरल परेड सबके आकर्षण का केंद्र होगी। 15 से अधिक देशों के कलाकार इसमें शामिल होंगे। विदेशों से आए हुए मेहमान इस कल्चरल परेड में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की विवरणिका का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल सदी की सबसे बड़ी त्रासदी के बावजूद करीब 15 देशों ने कुल्लू दशहरा में हिस्सा लिया था। इस साल कुल्लू में बहुत बड़ा सांस्कृतिक समागम होगा। विदेशों से आए कलाकार और देश के कलाकारों की एक सप्ताह के बाद आपस में संस्कृति के आदान-प्रदान को लेकर एक कार्यक्रम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दशहरा के सफल आयोजन को लेकर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed