फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   MLA Shourie raised the issue of the condition of NH 3 in the assembly

Kullu News: विधायक शौरी ने विधानसभा में उठाया एनएच तीन की हालत का मुद्दा

Sat, 23 Aug 2025 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 23 Aug 2025 06:12 AM IST
विज्ञापन
MLA Shourie raised the issue of the condition of NH 3 in the assembly
बंजार (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कुल्लू-मंडी हाईवे-तीन पर औट से पंडोह के बीच लगातार यातायात प्रभावित होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मार्ग प्रदेश तथा विशेषकर कुल्लू जिला की जीवन रेखा है लेकिन आए दिन जाम और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था से आम जनता, पर्यटकों तथा आपातकालीन सेवाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में बरपी आपदा ने इस मार्ग को कई जगह पर संकरा कर दिया है। थोड़ी सी बारिश में ही राजमार्ग बंद हो जाता है और ऐसे में तंग और व्यस्त मार्ग के साथ-साथ बेतरतीब यातायात व्यवस्था से जाम की समस्या दो सप्ताह से लगातार बनी हुई है। विधायक शौरी ने कहा है कि हाईवे बंद होने से किसानों व बागवानों को अब तक सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़क के चौड़ीकरण, वैकल्पिक मार्ग तथा पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस की तैनाती की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed