{"_id":"65c514e2ee0b8c03c30c8f31","slug":"missing-youth-of-agra-found-in-mandi-kullu-news-c-89-1-klu1001-116463-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मंडी में मिला आगरा का लापता युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मंडी में मिला आगरा का लापता युवक
Thu, 08 Feb 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। पार्वती घाटी से लापता हुआ आगरा का युवक मंडी जिले में मिल गया है। युवक ने किसी और का फोन मांगकर अपने परिजनों से संपर्क किया तो पिता ने बेटे के सकुशल होने पर राहत की सांस ली।
इससे पहले लापता युवक के पिता ने सात फरवरी को अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत मणिकर्ण पुलिस चौकी में दर्ज करवाई थी। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में पिता ने कहा कि अपार अग्रवाल (19) निवासी 62 लश्करपुर, कमलानगर, आगरा, उत्तर प्रदेश एक फरवरी को आगरा से पार्वती घाटी में सैर सपाटे को आया था।
दो फरवरी को वह कसोल पहुंचा। 5 फरवरी तक उसकी परिजनों से बातचीत होती रही। इसके बाद पांच की रात से उसकी पिता से कोई बात नहीं हुई। उसने कसोल के छलाल में एक होटल में कमरा भी लिया, उसका सामान होटल में मिला लेकिन उसके बारे में कोई पता नहीं चला। पिता ने अपने बेटे की गुमशुदगी के साथ उसे अनजान लोगों की ओर से छुपाकर रखे जाने का शक जाहिर किया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
वीरवार सुबह लापता युवक मंडी में एक होटल में खाना खाने के लिए गया। उसने यहां पर खाना खाने के साथ ही बात करने के लिए फोन मांगा और अपने परिजनों से संपर्क किया। अब युवक जिला मंडी के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि आगरा के लापता युवक को जिला मंडी में तलाश कर लिया गया है। परिवार वहां पहुंच गए और लापता युवक सकुशल है। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। संवाद