{"_id":"62ae03fcccba1c61726c5fbc","slug":"mini-secretariat-will-open-in-bhuntar-chief-minister-kullu-news-sml412571032","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर में खुलेगा मिनी सचिवालय : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर में खुलेगा मिनी सचिवालय : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
कुल्लू में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत करते। -संवाद
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/भुंतर। भुंतर में मिनी सचिवालय खुलेगा। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढालपुर कुल्लू का नाम अब शहीद बालकृष्ण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होगा। मुख्यमंत्री ने भुंतर मेले के समापन पर यह घोषणा की।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू के एक दिवसीय दौरे के दौरान 14.38 करोड़ की लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया। प्राथमिक पाठशाला रसकट को माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक पाठशाला डोभी खराल को माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय नरोगी को उच्च पाठशाला, उच्च विद्यालय खोखन को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, प्राथमिक पाठशाला घाट ग्राम पंचायत भलाण को माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिया है। साथ ही प्राथमिक पाठशाला रामनगर को माध्यमिक विद्यालय, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीज में वाणिज्य की कक्षाएं आरंभ करने और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मणिकर्ण में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने मेला आयोजन स्थल पर छत के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने 12.95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के 100 बिस्तर की क्षमता केे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य खंड, 46 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र मौहल, 16 लाख की राशि से निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र बागन का लोकार्पण किया। नगर पंचायत कार्यालय भुंतर और विकास खंड कार्यालय भुंतर का शुभारंभ किया। जयराम ठाकुर नेे कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति को सहेजने में यहां आयोजित होने वाले मेले एवं त्यौहारों का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेलों की अनुदान राशि में तीन लाख से पांच लाख रुपये की बढ़ोतरी की गई है। राष्ट्रीय स्तर के मेलों की अनुदान राशि दो लाख रुपये से तीन लाख रुपये, राज्य स्तर के मेलों की राशि एक लाख रुपये से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये, जबकि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले मेलों की अनुदान राशि को भी बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है।