फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mindhal Bridge Bolero Accident Kullu Two Injured

हिमाचल: कुल्लू में मिंधल पुल के पास पलटी जीप, दो लोग घायल, 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी

Thu, 08 Oct 2026 10:29 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 08 Oct 2026 10:29 AM IST
सार

कुल्लू जिले के संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क पर पांगी के मिंधल पुल के समीप बुधवार रात करीब 10:45 बजे बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हो गया।   हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Mindhal Bridge Bolero Accident Kullu Two Injured
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क पर पांगी के मिंधल पुल के समीप बुधवार रात करीब 10:45 बजे बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वाहन सड़क से करीब 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय युवाओं ने दोनों घायलों को निजी वाहन से उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को कुल्लू रेफर कर दिया।

विज्ञापन






पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वाहन संख्या एचपी 34डी-6063 पुर्थी से किलाड़ की ओर जा रहा था। मिंधल पुल के समीप पहुंचने पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी पुर्थी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी जुटाई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घायलों के बयान फिलहाल दर्ज नहीं हो पाए हैं। घायलों की पहचान चालक संजय कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी चसग डाकघर सेचू पांगी और राम सिंह पुत्र गुलाब चंद निवासी खज्जियार रेई पांगी के रूप में हुई है। पुलिस थाना प्रभारी पांगी नरेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed