{"_id":"695a9735cc88935da10521ac","slug":"millions-of-tourists-flock-to-the-cold-climate-of-kullu-manali-kullu-news-c-89-1-ssml1012-165818-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू-मनाली की सर्द फिजाओं में उमड़े लाखों पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू-मनाली की सर्द फिजाओं में उमड़े लाखों पर्यटक
Sun, 04 Jan 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के कोकसर के समीप बर्फ में मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
दिसंबरमें आए दो लाख से अधिक पर्यटक, मणिकर्ण, कसोल और जिभी भी रहे गुलजार
दिल्ली में प्रदूषण और कोहरे के चलते सुकून के पल बिताने के लिए पहुंचे मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देश-विदेश के पर्यटकों में कुल्लू-मनाली का क्रेज बढ़ा है। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण और कोहरे के चलते ठंडी फिजाओं में सुकून के पल बिताने के लिए इस बार क्रिसमस और न्यू ईयर पर अधिक पर्यटक पहुंचे हैं।
दिसंबर में दो लाख से अधिक पर्यटकों ने कुल्लू-मनाली का रुख किया है। मनाली के ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर के महीने में ही करीब 43000 पर्यटक वाहन पर दर्ज किए गए हैं। ये पिछले साल के मुकाबले में अधिक हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर के बीच मनाली के ग्रीन टैक्स बैरियर में 2300 से 2500 वाहन पंजीकृत हुए। साथ ही पार्वती घाटी के पर्यटन स्थल कसोल और बंजार के जिभी आदि क्षेत्रों में पर्यटकों की खूब चहल-पहल रही।
कसोल विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। ऐसे में यहां भी पर्यटकों की अच्छी संख्या न्यू ईयर पर देखने को मिली। खास बात यह है कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर भले ही मनाली में बर्फबारी नहीं हुई। ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी ने ही पर्यटकों को अपनी ओर खींचा। विंटर सीजन में पर्यटन कारोबार गति पकड़ने से पर्यटन कारोबारी गदगद हैं। मनाली के होटलों में जनवरी के तीसरे सप्ताह में भी ऑक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी तक चल रही है। आने वाले दिनों में भी मनाली, कसोल, जिभी आदि क्षेत्रों में पर्यटकों की चहल-पहल बरकरार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला पर्यटन विकास अधिकारी डॉ रोहित शर्मा ने कहा कि इस बार क्रिसमस और न्यू ईयर पर पिछले साल के मुकाबले अधिक संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली आए हैं।