फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Milkfed released one month's payment.

Kullu News: मिल्कफेड ने जारी किया एक महीने का भुगतान

Thu, 27 Aug 2026 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Milkfed released one month's payment.
न्यूली (कुल्लू)। मिल्कफेड ने आखिर दुग्ध उत्पादकों के लंबित दो महीने में से एक महीने का भुगतान कर दिया है। इससे दुग्ध उत्पादकों को हल्की राहत मिली है। भुगतान न होने से खासकर महिलाओं को घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया था। स्कूल, महाविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को हर माह का खर्चा भी नहीं दे पा रही थीं। इसके अलावा पशुओं को चारा और फीड आदि की व्यवस्था करने में भी उन्हें काफी चुनौती का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में दुग्ध उत्पादकों की इस समस्या को संवाद न्यूज एजेंसी ने अमर उजाला के माध्यम से 21 अगस्त को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

इसके बाद अब मिल्कफेड ने जून महीने का लंबित भुगतान कर दिया है। जुलाई महीने का भुगतान जल्द करने का भी दावा किया है। दुग्ध उत्पादक मीरा बाई, अजय कुमार, धर्मपाल, राकेश ने बताया कि उनका दो महीने का भुगतान लंबित था। इसमें एक महीने का भुगतान हुआ है। अब जुलाई महीने का भुगतान शेष बचता है।
विज्ञापन

मिल्क प्लांट चक्कर के प्रभारी विश्वकांत शर्मा का कहना है कि जिनके बिल मिल रहे हैं, उनका भुगतान किया जा रहा है। आने वाले समय में हर महीने डीबीटी के माध्यम से भुगतान करने की व्यवस्था की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed