फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Message to vote given at a height of 10,075 feet

Kullu News: 10,075 फीट की ऊंचाई पर दिया मतदान करने का संदेश

Sat, 11 May 2024 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 11 May 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Message to vote given at a height of 10,075 feet
लाहौल में अटल टनल रोहतांग 10 हजार 75 फुट ऊंचे नॉर्थ पोर्टल में आयोजित हुआ स्वीप कार्यक्रम में प
केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को अटल टनल रोहतांग (10,075 फीट) के नॉर्थ पोर्टल में नुक्कड़ नाटक किया गया। इसमें प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने मतदाताओं से एक जून को होने वाले मतदान प्रक्रिया में स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक होकर बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए आग्रह किया।
विज्ञापन




कल्चर वॉरियर प्रोडक्शन ग्रुप के कलाकारों ने लोगों और पर्यटकों को मतदान में बढ़-चढ़ का हिस्सा लेने के लिए सरल तथा सहज तरीके से प्रेरित किया। इसके बाद सिस्सू में भी नुक्कड़ नाटक किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि निर्वाचन से संबंधित तमाम व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मुख्य सचिव दो दिवसीय लाहौल व जिला चंबा के उपमंडल किलाड़ के दौरे पर आए हैं। रविवार को वह केलांग में निर्वाचन से जुड़े प्रबंधों के बारे में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि जिला में पर्यटकों की भी बढ़ती आमद को देखते हुए यातायात की भी सुचारु व्यवस्था बनाई गई है। विभिन्न स्थलों पर नाकों से भी चौकसी बढ़ाई गई है। स्वीप कार्यक्रम नोडल अधिकारी खुशविंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को उदयपुर व त्रिलोकीनाथ में भी स्वीप गतिविधियां होंगी। इस दौरान सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, एसडीएम मनाली रमन शर्मा, एसडीएम उदयपुर केशव राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed