{"_id":"666d7619bc3cf05cd7014266","slug":"message-of-environmental-protection-given-by-drawing-a-picture-kullu-news-c-89-1-ssml1015-124774-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चित्र बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चित्र बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
सैंज आईटीआई में पर्यावरण दिवस पर जागरूक किए प्रशिक्षु
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। पर्यावरण जीवन से सीधा संबंध रखता है। मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर हैं। पर्यावरण प्रदूषण और वायु प्रदूषण मानव के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डालते हैं। हमें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना होगा, तभी मानव जीवन को सफल बनाया जा सकता है। यह बात स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य शिक्षक राज कुमार ने शनिवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सैंज में कही।
आईटीआई में स्वास्थ्य विभाग ने पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रशिक्षुओं को मानव और पर्यावरण के मध्य संतुलन स्थापित करने और स्वयं को निरोग रखने जैसे मुद्दों पर जागरूक किया गया। पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता भी प्रशिक्षुओं के मध्य करवाई गई। इसमें चांद किशोर ने प्रथम, अनिल कुमार ने द्वितीय, प्रभात सिंह ने तृतीय, अमन कुमार ने चौथा और तंजय ने पांचवां स्थान हासिल किया।
स्वास्थ्य शिक्षक राज कुमार ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार के निर्देशानुसार शनिवार को आईटीआई सैंज में पर्यावरण दिवस के तहत कार्यक्रम करवाया गया। इसमें प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों के साथ मिलकर पहले पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक विरेंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद