{"_id":"65fe7bf1079079a66a0cc869","slug":"message-given-in-pictures-to-raise-voice-against-evils-kullu-news-c-89-1-ssml1015-119249-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चित्रों में कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चित्रों में कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का दिया संदेश
विज्ञापन
एचपीयू के दृश्य कला विभाग के विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर/कुल्लू। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के दृश्य कला विभाग के विद्यार्थियों (युवा कलाकारों) ने चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने तथा राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में दृष्य कला विभाग के विद्यार्थियों ने विभागाध्यक्ष प्रो. हिम चटर्जी के निर्देशन में रशियन चित्रकार निकोलस रोरिक की 150वीं वर्षगांठ पर कला प्रदर्शनी का आयोजन किया।
इसमें प्रसनजीत राह, अश्विनी राणा, अवंतिका भारद्वाज, शालिनी कौशल, हरजोत सिंह बैंस, आरती शर्मा, अमीशा शर्मा, कोमल यादव, विकास, रुचिका, यश, गौरव शर्मा, शुभम चौधरी, प्रियंका ठाकुर, मितंबदा, रितिश, राज ठाकुर, नितीश कुमार, शशि, विशाली कश्यप, कर्ण, ऋषिता, आभा, दिव्य चौहान आदि कलाकारों के चित्र प्रदर्शनी में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इस प्रदर्शनी का शीर्षक रेमनिसंस-24 है और युवा कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का प्रयास किया है। प्रदर्शनी का आयोजन करने के लिए प्रो. हिम चटर्जी ने रोरिक ट्रस्ट की निदेशक एवं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश एवं रोरिक ट्रस्ट प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। संवाद