{"_id":"663f679755dc24f0930d9257","slug":"membership-campaign-will-run-for-the-unity-of-pensioner-federation-kullu-news-c-89-1-ssml1015-122515-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर फेडरेशन की एकता के लिए चलेगा सदस्यता अभियान : ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर फेडरेशन की एकता के लिए चलेगा सदस्यता अभियान : ठाकुर
Sun, 12 May 2024 08:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 12 May 2024 08:08 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू में पेंशनर संघ की बैठक में भाग लेते पेंशनर।-संवाद
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन की एकता के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और अधिक से अधिक पेंशनरों को फेडरेशन से जोड़ा जाएगा। लोकसभा चुनाव के बाद फेडरेशन की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी पुन: गठित की जाएगी। यह बात फेडरेशन के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने कुल्लू में कही।
फेडरेशन के कुल्लू खंड की मासिक बैठक शनिवार को शीतला माता मंदिर सरवरी में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कुल्लू खंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमके गुप्ता ने की। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं और विशेष मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश महासचिव ने पेंशनरों की अधिकतर समस्याओं को मौके पर सुलझाया। वहीं, पेंशनरों ने मुख्य सचिव से चुनाव आयोग से अनुमति लेकर पेंशनरों के लंबित लाभों लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी, एरियर और चिकित्सा व महंगाई भत्ता जारी करने की मांग की है।
इसके अलावा सचिव लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों से कुल्लू-मंडी-शिमला सड़क को चकाचक करने की मांग भी उठाई है। कुल्लू खंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमके गुप्ता ने कहा कि कुल्लू शहर और आसपास के क्षेत्रों की सड़कें खस्ताहाल है। गड्ढों की भरमार के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि पीडब्ल्यूडी को सड़कों की टारिंग करवाने के निर्देश दिए जाए।
विज्ञापन
साथ ही उपायुक्त से मनमाने किराया वसूलने वाले ऑटो चालकों पर नकेल कसने का आग्रह भी किया गया। इस दौरान फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्ण देव, संगठन सचिव हेमा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चुनी लाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।