फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Meeting of God Sheshnag, Mata Gadadurga in Busari

Kullu News: बुसारी में देव शेषनाग, माता गाड़ादुर्गा का देवमिलन

Mon, 15 Apr 2024 10:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Meeting of God Sheshnag, Mata Gadadurga in Busari
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी के बुसारी गांव में सोमवार को 60 फीट ध्वज को ढोल नगाड़ों की स्वरलहरियों के बीच स्थापित किया गया। देवता शेषनाग के सम्मान में बुसारी गांव में हुए इस आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पहले झुटली गांव से बुसारी के लिए देवता शेषनाग वाद्ययंत्रों के साथ रवाना हुए। बुसारी पहुंचने पर ग्रामीणों ने देवता का भव्य स्वागत किया। इसके बाद 60 फीट लंबे ध्वज को लगाने का क्रम शुरू हुआ। इसमें गांव बुसारी, बंदल, शरची, जमाला आदि क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया। ध्वज लगाने के बाद यहां पर देवता की जय-जयकार हुई।
विज्ञापन

देवता शेषनाग के भंडारी सूरत राम ने कहा कि यह मेला हर साल मनाया जाता है। इसमें देव परंपराओं का निर्वहन करने के साथ ही 60 फुट लंबे ध्वज को लगाया गया। ध्वजारोहण के बाद माता गाड़ादुर्गा की छड़ी का इंतजार किया। जब तक माता गाड़ादुर्गा की छड़ी नहीं आई, तब तक देवता शेषनाग अपने देवालय नहीं लौटे। माता गाड़ादुर्गा की छड़ी बुसारी में पहुंची तो देवमिलन हुआ। इसके बाद देवता अपने मंदिर झुटली के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। देवता ने गूर के माध्यम से हारियानों और कारकूनों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed