कोर्ट फीस जमा करवाने का अंतिम मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन जिला कुल्लू की मासिक बैठक में कोर्ट केस के संबंध में और आगामी रणनीति के ऊपर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी गुरिल्लाओं से अनुरोध किया गया कि वह निष्कासित गुरिल्लाओं से सावधान रहें। ढालपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला कुल्लू संगठन की महिला अध्यक्ष मीना शर्मा ने की। महिला अध्यक्ष ने बताया कि सभी स्वयंसेवी कोर्ट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करें व जो सदस्य अभी कोर्ट केस में नहीं जुड़े हैं उन्हें कोर्ट फीस संगठन के पास जमा कराने के पश्चात जुड़ने का अंतिम अवसर दिया जाता है।
आगामी बैठकों में सभी सदस्यों का उपस्थित होना जरूरी है। बैठक में अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के मुख्य सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर ने संगठन द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर की जा रही गतिविधियों की और कोर्ट केस की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पांच जुलाई को गुरिल्लाओं के केस की सुनवाई करेगा। केस में गुरिल्लाओं के हक में फैसला होने का उम्मीद है। बैठक जिला प्रवक्ता चुनी लाल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूप चंद राणा, राम सिंह, राम सिंह, मुरलीधर, बिशन दत्त, चने राम, बाला राम, रोतू राम, भवानी, गुलाब दास, हीरा नंद, कुबेर दास, बली राम, नैणा देवी, राम बूटी, जगती देवी, रमा, नीमू, बीना, शामला, बीना, छेरिंग, छोन्डोल, नोरजिन और आंगमों के अलावा सैकड़ों स्वयंसेवी मौजूद रहे।