फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   gurila assocation

कोर्ट फीस जमा करवाने का अंतिम मौका

Mon, 02 May 2016 10:19 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 02 May 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
gurila assocation
कुल्लू में एसएसबी गुरिल्ला की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन जिला कुल्लू की मासिक बैठक में कोर्ट केस के संबंध में और आगामी रणनीति के ऊपर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में  सभी गुरिल्लाओं से अनुरोध किया गया कि वह निष्कासित गुरिल्लाओं से सावधान रहें। ढालपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला कुल्लू संगठन की महिला अध्यक्ष मीना शर्मा ने की। महिला अध्यक्ष ने बताया कि सभी स्वयंसेवी कोर्ट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करें व जो सदस्य अभी कोर्ट केस में नहीं जुड़े हैं उन्हें कोर्ट फीस संगठन के पास जमा कराने के पश्चात जुड़ने का अंतिम अवसर दिया जाता है।

विज्ञापन


आगामी बैठकों में सभी सदस्यों का उपस्थित होना जरूरी है। बैठक में अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के मुख्य सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर ने संगठन द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर की जा रही गतिविधियों की और कोर्ट केस की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पांच जुलाई को गुरिल्लाओं के केस की सुनवाई करेगा। केस में गुरिल्लाओं के हक में फैसला होने का उम्मीद है। बैठक जिला प्रवक्ता चुनी लाल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूप चंद राणा, राम सिंह, राम सिंह, मुरलीधर, बिशन दत्त, चने राम, बाला राम, रोतू राम, भवानी, गुलाब दास, हीरा नंद, कुबेर दास, बली राम, नैणा देवी, राम बूटी, जगती देवी, रमा, नीमू, बीना, शामला, बीना, छेरिंग, छोन्डोल, नोरजिन और आंगमों के अलावा सैकड़ों स्वयंसेवी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed