{"_id":"a604c2f37653736ecd1b1a78821d10b6","slug":"meeting-for-winter-carnival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर कार्निवाल में दिखेगा पारंपरिक पहनावा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर कार्निवाल में दिखेगा पारंपरिक पहनावा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली, कुल्लू
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल-2016 के आयोजन को लेकर कार्निवाल कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू नौ नवंबर को मनाली में बैठक का आयोजन करेंगे। एसडीएम मनाली एवं विंटर कार्निवाल कमेटी की उपाध्यक्ष ज्योति राणा ने बताया कि विंटर कार्निवाल-2016 का आयोजन दो से छह जनवरी तक किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बैठक में विंटर कार्निवाल में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाले कार्यक्रमों को अधिमान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों, परिधानों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को महत्व दिया जाएगा। महिला मंडलों और स्वयं समूहों की ओर से आयोजित सांस्कृतिक झांकियां और पारंपरिक पहनावे वाले फैशन शो, कुल्लवी लोकनृत्य तथा लालड़ी नृत्य समेत रस्साकशी जैसे मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि नव वर्ष के दौरान मनाली आने वाले देशी-विदेशी सैलानी इस कार्निवाल में स्थानीय संस्कृति से रूबरू होंगे और सर्दियों के दौरान मनाली में आने वाले सैलानियों की संख्या में वृद्धि हो, उसके लिए भी विंटर कार्निवाल कमेटी प्रयास कर रही है। एसडीएम ने बताया कि कार्निवाल के सफल आयोजन के लिए मनाली के विभिन्न संगठन भी बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन