फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   festival

पंद्रह से कम महिलाओं के समूह को नाटी-झांकी प्रतियोगिता में नहीं मिलेगी एंट्री

Fri, 25 Nov 2016 09:41 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Fri, 25 Nov 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
festival
naati - फोटो : naati

राष्ट्रीय स्तरीय शरदोत्सव मनाली-2017 में इस बार झांकी और नाटी में भाग लेने के लिए कम से कम 15 प्रतिभागी होना अनिवार्य किया गया है। इन प्रतियोगिताओं में प्रवेश के लिए आवेदन 20 दिसंबर तक एसडीएम कार्यालय मनाली में भेजने होंगे। वहीं महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के अतिरिक्त सोशल मीडिया की भी सहायता ली जाएगी। जिससे अधिक से अधिक संख्या में देश-विदेशों के पर्यटकों की भागीदारी उत्सव में सुनिश्चित की जा सके। उपमंडल अधिकारी मनाली एचआर बेरवा ने शुक्रवार को मिनी सचिवालय के सभागार में प्रचार समिति तथा महिला मंडलों के साथ उत्सव प्रबंधों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। हिमाचल पर्यटन निगम के होटलों और प्रदेश के प्रवेश द्वारों पर शरदोत्सव के होर्डिंग स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा पर्यटन निगम की बसों और अन्य लंबे रूटों की पर्यटक बसों में भी छोटे पोस्टर लगाए और वितरित किए जाएंगे। पर्यटन निगम की संस्थाओं के अतिरिक्त अन्य पर्यटक स्थलों पर होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों से पर्यटकों को विंटर कार्निवाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उत्सव को सफल बनाने के लिए अन्य राज्यों के पर्यटन निगम कार्यालयों से भी शरदोत्सव के बारे में पर्यटकों को व्यापक प्रचार-प्रसार करके अवगत करवाया जाएगा। शरदोत्सव के दौरान स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें मनाली उपमंडल के स्थानीय महिला मंडल अपनी लोक संस्कृति से देश-विदेश के पर्यटकों को रूबरू करवाएंगे। इस दौरान में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। राष्ट्रीय शरदोत्सव मनाली-2017 के दौरान कैश सौंदर्य प्रतियोगिता, झांकी महिला मंडल, महिला मंडल नाटी प्रतियोगिताएं होगी। झांकी महिला मंडल प्रतियोगिता में हिमाचली वेशभूषा का होना अनिवार्य है। झांकी में 15 से 20 प्रतिभागी होने आवश्यक है।
विज्ञापन


इसके अलावा हिमाचली पारंपरिक वेशभूषा व आभूषण प्रतियोगिताएं भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। कैश सौंदर्य प्रतियोगिता में एक महिला मंडल से दो प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली महिला को पांच हजार रुपये की नगद पुरस्कार दिया जाएगा। हिमाचली पारंपरिक वेशभूषा व आभूषण सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए पहला पुरस्कार 10 हजार रुपये, दूसरा 6 हजार रुपये जबकि तीसरा चार हजार रुपये का नकद पुरस्कार रखा गया है। इसमें 10 से 15 प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। महिला मंडल नाटी प्रतियोगिता में प्रत्येक महिला मंडल से कम से कम 15 प्रतियोगी भा ले सकती है। इस प्रतियोगिता में महिलाएं कुल्लवी वेशभूषा ही पहनेगी। इसके लिए पहला पुरस्कार एक लाख जबकि दूसरा पुरस्कार 50 हजार रुपये रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed