{"_id":"68ff9c47e374d0b5490864fe","slug":"medical-certificate-will-be-issued-at-keylong-hospital-for-rs-250-kullu-news-c-89-1-ssml1015-160175-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केलांग अस्पताल में 250 रुपये में बनेगा मेडिकल सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केलांग अस्पताल में 250 रुपये में बनेगा मेडिकल सर्टिफिकेट
Mon, 27 Oct 2025 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 27 Oct 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
50 रुपये बढ़ाया शुल्क, डेंटल आरसीटी के 150 रुपये देने होंगे, डेंटल एक्सरे 50 रुपये में होगा
चालू वित्त वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जाएगा 51.17 लाख रुपये का बजट
सड़क का काम पूरा होने तक जिला आयुष अस्पताल से संचालित होंगी इमरजेंसी सेवाएं
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आरकेएस की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/सिस्सू (कुल्लू)। क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में मरीजों के उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं पर 51.17 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। अस्पताल की लैब में होने वाले टेस्ट के शुल्क भी महंगे हो गए हैं।
रोगी कल्याण समिति की बैठक में मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के लिए शुल्क बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया गया। पहने इसके 200 रुपये लगते थे। इसके अलावा डेंटल आरसीटी करवाने के लिए भी 100 की जगह 150 रुपये देने होंगे। इसके अलावा डेंटल एक्सरे के 50 रुपये लगेंगे। अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने का भी निर्णय लिया। इसके लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। बैठक में अस्पताल में लगने वाली लिफ्ट का कार्य जल्द पूरा करने का भी निर्णय लिया गया। डीसी ने निर्देश दिए कि जब तक सड़क का कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं को जिला आयुष अस्पताल से संचालित किया जाए।
अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक सोमवार को हुई। इसकी अध्यक्षता लाहौल-स्पीति की उपायुक्त एवं रोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष किरण भड़ाना ने की। बैठक में अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की आपूर्ति, भवनों की मरम्मत, स्वच्छता व्यवस्था तथा मरीजों की मूलभूत आवश्यकताओं की समीक्षा सहित विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले हर एक रोगी को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और सेवा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। उपायुक्त ने अस्पताल सड़क की मरम्मत कार्य को एक माह के भीतर पूरा करने के लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अस्पताल में लगने वाली लिफ्ट के कार्य को भी जल्द पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क का कार्य पूर्ण नही होता है तब तक अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं को जिला आयुष अस्पताल से संचालित किया जाए। बताया कि गत वर्ष क्षेत्रीय अस्पताल में 19,321 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं और उपचार उपलब्ध करवाया गया। इनमें 1658 आंतरिक मरीज रहे। बैठक में सर्वसम्मति से अस्पताल की प्रयोगशाला में किए जाने वाले टेस्ट शुल्क में बढ़ोतरी की गई। गत वर्ष कुल 31 लाख 12 हजार 995 रुपये खर्च किए गए और चालू वित्त वर्ष में 51 लाख 17 हजार रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी, सहायक आयुक्त कल्याणी तिवाना, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल, खंड विकास अधिकारी विवेक गुलेरिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश आमची, जिला आयुष अधिकारी डाॅ. बनीता शर्मा उपस्थित रहे।
--