फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Material not available for mnrega work

मनरेगा कार्य के लिए नहीं मिल रही सामग्री

Sun, 06 Jun 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Material not available for mnrega work
कुल्लू। कोरोना के बीच दो महीने पहले ग्राम सभाओं में मनरेगा के लिए बजट पारित हुआ है। पंचायतों में अब मनरेगा का कार्य किया जाना है। लेकिन मनरेगा कार्य के लिए समय पर सामग्री न मिलने से पंचायतें कार्य शुरू नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना के बीच कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। लोगों ने अपने घर-द्वार पर ही मनरेगा के तहत रोजगार के लिए आवेदन किया है। लेकिन मनरेगा कार्य के लिए सामग्री उपलब्ध न होने से बेरोजगारों को भी रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर पंचायत प्रतिनिधियों में रोष है। कुल्लू ब्लॉक पंचायत प्रधान संघ ने इस समस्या को लेकर कृषि एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है। इसमें मनरेगा के तहत कार्य निष्पादन के लिए सामग्री की स्वीकृति में देरी की त्रुटि को दूर करने की मांग की है। कुल्लू ब्लॉक पंचायत प्रधान संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि 15वें वित्तयोग से हर पंचायत के खाते में स्वीकृत राशि जमा हो चुकी है। लेकिन मनरेगा के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को मुश्किलें आ रही हैं। ग्राम सभा की ओर से शेल्फ का कार्य आरंभ होने के बाद सामग्री उपलब्ध न होना बेरोजगारों के साथ मजाक है। ऐसे में पंचायत को अपने कार्य निष्पादन में महीनों लग रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों को दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की है कि मनरेगा कार्य के लिए सामग्री समय पर उपलब्ध करवाई जाए, जिससे विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed