फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mata Tara Bhatanti was seated on a chariot decorated with Ne

Kullu News: सोने से सुसज्जित रथ पर विराजमान हुईं माता तारा भटंति

Sat, 18 Apr 2026 11:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
Mata Tara Bhatanti was seated on a chariot decorated with Ne
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के पड़ेई गांव में विराजमान क्षेत्र की आराध्य देवी माता तारा भटंति अब नए और भव्य स्वरूप में रथ पर विराजमान हो गई हैं। देवी के मोहरों और छत्रों का विधिवत पुनर्निर्माण किया गया है। इसमें पारंपरिक स्वरूप को बनाए रखते हुए उन्हें अधिक आकर्षक और दिव्य रूप दिया गया है। इस धार्मिक कार्य की सबसे खास बात यह रही कि माता का मुख्य मोहरा, जो पहले चांदी का था, अब सोने से निर्मित किया गया है। इसके साथ ही माता के छत्र भी सोने से सुसज्जित किए गए हैं। इससे देवी का स्वरूप और अधिक भव्य और दिव्य दिखाई दे रहा है। यह समस्त कार्य 29 दिनों तक विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न किया गया। कार्य पूर्ण होने के उपरांत भव्य प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

माता के पुजारी नीटू ने बताया कि यह कार्य माता की आज्ञा और क्षेत्र के हारियानों व श्रद्धालुओं के सहयोग से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि कई पीढ़ियों के बाद इस प्रकार का कार्य संपन्न हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस दौरान पड़ेई स्थित माता के मंदिर में माता के साथ गौतम ऋषि भी विराजमान रहे, जिससे इस धार्मिक आयोजन का महत्व और बढ़ गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठा के बाद परंपरा के अनुसार बिरशु मेला भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने माता के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी मनोकामनाएं मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed