फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mata Gadadurga took royal bath in Tirthan

Kullu News: माता गाड़ादुर्गा ने तीर्थन में किया शाही स्नान

Mon, 02 Sep 2024 07:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
Mata Gadadurga took royal bath in Tirthan
गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के गुशैणी में सोमवार को माता गाड़ादुर्गा का हूम पर्व मनाया गया। हूम में माता गाड़ादुर्गा ने तीर्थन नदी में शाही स्नान किया। इस भव्य नजारे को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

इससे पहले माता गाड़ादुर्गा को बंदल गांव से ढोल-नगाड़ों के साथ गुशैणी लाया गया। दोपहर बाद करीब 3:00 बजे माता गाड़ादुर्गा पवित्र तीर्थ स्थल की ओर रवाना हुईं। इस दौरान सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया गया।
विज्ञापन

माता गाड़ादुर्गा गुशैणी के कारदार मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि हूम पर माता गाड़ादुर्गा के समक्ष श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर आशीर्वाद लिया है। इस दिन को माता के जन्मदिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। हूम पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed